JAUNPUR NEWS : त्योहारों को देखते हुये 10 तारीख को कई मार्ग हुये परिवर्तित

JAUNPUR NEWS : त्योहारों को देखते हुये 10 तारीख को कई मार्ग हुये परिवर्तित

अजय पाण्डेय
जौनपुर। त्योहार धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत बाजार में खरीददारी हेतु भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इससे आवागमन बाधित होने लगता है तथा जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। इसके बचाव हेतु निम्नलिखित मार्गों पर 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से चार पहिया, कामर्शियल वाहन, तीन पहिया ऑटो व रिक्शा को जनहित में निर्णय लेकर प्रतिबंधित किया जाता है। इस आशय की जानकारी देते हुये पुलिस विभाग ने बताया कि जेसीज चौराहा से ओलन्दगंज, पालिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज, मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी हाउस की तरफ, बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज, नखास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज, सुतहट्टी तिराहे से कोतवाली, चांद मेडिकल तिराहे से कोतवाली एवं अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं वैकल्पिक पार्किंग स्थल में बदलापुर पड़ाव V-मार्ट के सामने, सद्भावना पुल किला के पीछे रोड के किनारे एवं अशोक टॉकीज के आगे किला के तरफ जाने वाली रोड पर किला साइड हैं। भंडारी, सुतहट्टी, अटाला, किला, अशोक टाकिज, सद्भावना पुल, नखास तिराहा, जोगियापुर का रास्ता पूर्व की भांति चलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent