Jaunpur News : भूमि विवाद में मनबढ़ों ने युवक को पीटा
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को पीट दिया जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल ने जफराबाद थाने पर पहंुचकर शिकायत किया।

बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के बृजेश गौतम लखन लाल में पुराना भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी पुराने भूमि विवाद को लेकर शनिवार को लखन लाल और उनके परिवार के सदस्य सप्पू ने बृजेश को घेरकर डण्डे से पीट दिया। पिटाई से ब्रजेश गौतम (40) घायल हो गया जिसने पुलिस से लिखित शिकायत भी किया। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। उचित कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















