JAUNPUR NEWS : हिन्दू संगठनों ने तरहठी में निकाली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

JAUNPUR NEWS : हिन्दू संगठनों ने तरहठी में निकाली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सोहासा गाँव स्थित सुभाष चौराहे से क्षेत्र के हिन्दू संगठनों द्वारा विहिप नेता अमित दुबे के नेतृत्व में प्रभू श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समूचे क्षेत्र को भगवा रंग झण्डे एवं पताको से खूब सजाया। रविवार को को गाजे-बाजो एवं डीजे के साथ प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा क्षेत्र के सोहंसा स्थित सुभाष चौराहे से प्रारम्भ हुई जो तरहठी के मुख्य मार्ग से होते हुए तरहठी चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर पहुँचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। डीजे पर भक्ति गीतों की आवाज पर लोग थिरकते रहे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालु भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल श्रीराम भक्तों को स्टाल लगाकर शर्बत एवं जलपान कराया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, जिला मन्त्री विशम्भर दुबे, जिला सह मन्त्री अमित दुबे, नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल, भाजपा नेता डॉ0 अर्चना शुक्ल, राहुल दुबे, प्रमोद सिंह, रोहित सिंह, अमित शुक्ल, रवि दुबे, राहुल दुबे, राम किंकर पाण्डेय पूर्व प्रधान, राहुल दुबे भाजपा, कल्लू तिवारी, गिरीश शुक्ला, विमल मिश्रा, बृजेश शुक्ला, चंदन पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, के0सी0 शुक्ल एडवोकेट, धीरेन्द्र तिवारी केतन, देवकी शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent