HomeJaunpurJaunpur News: सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन...

Jaunpur News: सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

  • सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

  • व्यापारी नेता अनवारूल हक को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से व्यापारियों का मान बढ़ा: श्रवण जायसवाल

  • सपा नेत्री उषा जायसवाल के नेतृत्व में तमाम लोगों ने किया स्वागत

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने के उपरान्त जौनपुर में प्रथम आगमन पर व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने हर तिराहे एवं चौराहे पर तोरण द्वार लगाकर माला, फूल, ढोल, नगाडों से जोरदार स्वागत किया। वहीं सपा नेत्री उषा जायसवाल की अगुवाई में अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया जहां समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारूल हक ने कहा कि व्यापारियों के कल्याण और अधिकार हेतु हर लड़ाई लड़ी जायेगी। व्यापारियों के प्यार भरे स्वागत और पुष्प की एक-एक पंखुड़ियां का कर्ज चुकाने का हर प्रयास किया जायेगा।
इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि आज व्यापारी अपने नेता अनवारूल हक के सर पर जो ताज सजा है, उसका मान—सम्मान बनाये रखने का हर प्रयास कर रहा है। आज व्यापारी अभिभूत है जो स्वागत में पलक—पावडे बिछाकर खड़ा है।
उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल, जिलाध्यक्ष संजीव साहू, सुशील दुबे, राजेश यादव, डा. जंग बहादुर यादव, गगन जायसवाल, शकील अहमद, गंगेश निगम, पवन जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, राम सजीवन मोदनवाल, चंगेज खान, जुबेर अहमद, मोहम्मद दानिश, इरफान मंसूरी, मोनू सोनकर, उषा जायसवाल, सुशीला यादव, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read