HomeJaunpurJaunpur News: नन्द प्लाईवुड हार्डवेयर एण्ड होम डेकोर का हुआ भव्य उद्घाटन

Jaunpur News: नन्द प्लाईवुड हार्डवेयर एण्ड होम डेकोर का हुआ भव्य उद्घाटन

  • नन्द प्लाईवुड हार्डवेयर एण्ड होम डेकोर का हुआ भव्य उद्घाटन

  • तमाम राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, बैंककर्मियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों की रही उपस्थिति

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शारदीय नवरात्र पर नन्द खाना-खजाना शाहगंज बाईपास रोड कुत्तूपुर के प्रांगण में स्थित नन्द प्लाईवुड हार्डवेयर एण्ड होम डेकोर प्रतिष्ठान का वैदिक पूजन के साथ भव्य उद्घाटन हुआ।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर शाश्वत नन्द ने बताया कि हमारे यहां प्लाईवुड एवं हार्डवेयर के सभी सामान उचित दर पर उपलब्ध है। ग्राहकों का विशेष ध्यान रखते हुये हर सामानों पर क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा गया है। अब उन्हें अच्छे बांडेड सामानों के लिये दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारे यहां एक ही छत के नीचे हार्डवेयर के साथ होम डेकोर के भी सभी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हमें पूरी उम्मीद है कि संबंधित अन्य फर्मों के समान यहां भी ग्राहकों का मुझे पूरा स्नेह मिलेगा।
इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. क्षितिज शर्मा, सम्पादक आदर्श कुमार, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, शम्भू सिंह सोलंकी, संजय अस्थाना, श्यामरतन श्रीवास्तव, अवकाशप्राप्त बैंक मैनेजर विजय श्रीवास्तव, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय, देवेन्द्र यादव, शिक्षक रणंजय यादव, अंजनी श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव कायस्थ पार्टी, रामजी जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में अजय श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Must Read