HomeJaunpurJaunpur News : लड़की की इंस्टाग्राम से होटल तक का सफर पड़ा...

Jaunpur News : लड़की की इंस्टाग्राम से होटल तक का सफर पड़ा महंगा, लड़की हुई अचेत

Jaunpur News : लड़की की इंस्टाग्राम से होटल तक का सफर पड़ा महंगा, लड़की हुई अचेत

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक बालिग किशोरी से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती पर युवक ने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार सुबह की है। लड़की जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष की है और वह इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा है।Jaunpur News : लड़की की इंस्टाग्राम से होटल तक का सफर पड़ा महंगा, लड़की हुई अचेत छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली उसी समय इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती करने वाले युवक से भेंट हो गई। दोनों साथ-साथ शाही किले में गए और कुछ देर रहने के बाद लड़का उस लड़की को अपने साथ लेकर ओलन्दगंज में स्थित एक होटल में ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। बलात्कार होने के बाद लड़की की हालत खराब होने लगी और वह अचेत हो गई। उसके अचेत होते ही लड़के के होश उड़ गए और वह उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गया। जिला महिला अस्पताल द्वारा इसकी जानकारी पुलिस चौकी भंडारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और युवक को हिरासत में लेते हुए लड़की का इलाज कराने में जुट गई है। दूसरी तरफ पुलिस को अभी लड़की के घर वालों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read