JAUNPUR NEWS : पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने शाहगंजवासियों से की अपील

JAUNPUR NEWS : पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने शाहगंजवासियों से की अपील

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। ४ मई को नगर पालिका के अध्यक्ष एवं सभासदों के लिये मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए पुन: गीता जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2018 में गीता जायसवाल ने रिकार्ड मतों से जीत पर नगर पालिका का दायित्व संभाला था। उतरे इस कार्यकाल में नगर पालिका ने चौमुखी विकास किया। नगर पालिका द्वारा कराये गये गए ३४७ कार्यों की सूची विकास की कहानी बताती है।

उक्त बातें स्थानीय नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कही। साथ ही आगे कहा कि इसी कार्यकाल में विश्वव्यापी बीमारी व संकट था जिसमें नगरवासियों को भोजन पहुँचाया गया। नगरवासियों को वैक्सीन लगवाई गई। इसी समय गीता प्रदीप जायसवाल हास्पिटल में भर्ती हुईं और ईश्वर की कृपा से इलाज के बाद नगर की सेवा में रहीं। इसी समय अपने निजी निधि से सामाजिक और धार्मिक स्थानों पर कार्य करावाया।

उन्होंने बताया कि अनेर बुढ़वा बाबू पोखरे पर मां दुर्गा मंदिर, “सरस्वती शिशु मंदिर, गौशाला, अयोध्या भाग पर पूर्ण तथा नये कलेवर में निर्माण, अयोध्या मार्ग पर प्रो. राजेन्द्र (सरस्वती विद्या मंदिर पर कोदों एवं हाल का निर्माण, हुसेनगंज चौराहे पर महादेव मंदिर, स्नेहा गांव ऐतिहासिक शाही तालाब के पास शिव धाम में हनुमान जी एवं शिव जी के मंदिर का जीर्णोधार आदि आप लोगों के सामने है।

अन्त में श्री जायसवाल ने का कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार नगरों के विकास के लिए समर्पित है। यदि पुन: आशीर्वाद मिला तो शाहगंज में बाईपास, रिंग रोड, बिजली से खुले तार बदले, 22 अन्डर ग्राउन्ड टेबुल, नगर में पोखरों के सौन्दर्यीकरण करके नगर पालिका को आदर्श बनायेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent