JAUNPUR NEWS : किसान संगोष्ठी व खिचड़ी सह भोज का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : किसान संगोष्ठी व खिचड़ी सह भोज का हुआ आयोजन

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र से देवकली गांव में स्थित लोक कल्याण आश्रम में किसान संगोष्ठी व सह भोज का आयोजन हुआ जिसमें जीरो बजट पर खेती करने पर चर्चा करते हुए व्याख्यान दिया गया। किसानों को खेती के विभिन्न नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

लोक कल्याण आश्रम एवं पीठम न्यास के संस्थापक प्रो. विक्रम देव आचार्य के नेतृत्व में किसान संगोष्ठी एवं खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ जिसमें नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र सेनानी स्व. श्याम देव की पुण्यतिथि पर जीवन चरित्र पर लोगों ने प्रकाश डाला और अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आचार्य प्रो विक्रम देव ने नेता जी के जीवन पर आधारित अनेक अनछुए पहलुओं को विस्तृत से बताया।

जीरो बजट पर आधारित खेती करने के लिए के संगोष्ठी का आयोजन में मुख्य वक्ता प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक लोग भारतीय गोरक्षा प्रांत के संयोजक महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जीरो बजट पर जैविक आधारित खेती की जा सकती है जो विष मुक्त अहिंसक अध्यात्मिक हो, किसी को नुकसान भी ना पहुंचाएं और स्वास्थ्य लाभ मिले। संगोष्ठी में आए अतिथियों ने की खेती करने के तमाम जानकारियां लोगों को दी। अंत में खिचड़ी का भी लोगो ने आनंद लिया।

इस अवसर पर डॉ आलोक दास, प्रधानाचार्य राम मनोरथ, उदय सिंह, प्रिंस त्रिपाठी, नीरज, रामचंद्र यादव, प्रवीण मिश्र, रामभरोस, बृजेश यादव, रमेश यादव, पन्ना लाल, महेंद्र निषाद, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ इंद्रेश कुमार ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent