HomeJaunpurJaunpur News : सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला 18 को

Jaunpur News : सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला 18 को

Jaunpur News : सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला 18 को

जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 18 जून को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन सुनिश्चित है। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन करेगी जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रति आई0डी0 प्रूफ बायो डाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read