JAUNPUR NEWS : पूविवि कर्मचारी संघ ने संघर्ष मोर्चा के फाड़े बैनर—पोस्टर

JAUNPUR NEWS : पूविवि कर्मचारी संघ ने संघर्ष मोर्चा के फाड़े बैनर—पोस्टर

दो गुटों में कर्मचारियों का समूह बंटा, तनाव व्याप्त
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने नवनिर्वाचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का विश्वविद्यालय परिसर में लगे बैनर पोस्टर फाड़ डाले जिससे दोनों गुटों में तनाव बन गया और कर्मचारियों का समूह भी दो फाङ में बंटता नजर आ रहा है।

विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में संघ के अन्य पदाधिकारियों ने जुटकर विश्वविद्यालय पहुंचे। देखा कि कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का बैनर पोस्टर मुख्य गेट से लेकर परिसर मे लगा है। कर्मचारी संघ तमतमा उठा। संघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में एक ही संगठन रहेगा। जब एक में सब मतदान करते हैं तो फिर दूसरा संगठन कैसे हो गया यह गलत है।

इसके बाद सभी बैनर पोस्टर फाड़ डाले जिसकी जानकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव, महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय को हुई। उनके भी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। विरोध जताने लगे। देखते-देखते कर्मचारियों का समूह दो फाङ में बट गया और तनाव बन गया। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारे संगठन को चार वर्ष पूर्व तत्कालीन कुलपति का अनुमोदन मिला है। उस आधार पर मैंने कर्मचारी संघर्ष मोर्चा चला रहा हूं। इस तरह का काम करना गलत है कर्मचारी संघर्ष मोर्चा कर्मचारी समस्याओ की लङाई लङता रहेगा।

रमेश यादव महामंत्री शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने ेकहा कि विवि के स्थापना के बाद से ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बना है और उसी के बैनर तले सब चुनाव होते जा रहे। कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा होता है और जब सभी कर्मचारी मतदान में भाग लिया जिसमें तथाकथित मोर्चा के भी लोग शामिल थे तो अगर उनका संगठन रहा होता तो इस संघ में उन्हें मतदान करने की जरूरत नहीं थी, इसलिए संघर्ष मोर्चा का कोई औचित्य नहीं है वह फर्जी है। एक ही संघ के नीचे सभी कर्मचारी काम करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent