HomeJaunpurJaunpur News : धर्मेन्द्र यादव को दूसरी बार मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

Jaunpur News : धर्मेन्द्र यादव को दूसरी बार मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

Jaunpur News : धर्मेन्द्र यादव को दूसरी बार मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जर्रो गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिन्दी दिवस पर 14 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत करेंगे। इं. धर्मेन्द्र यादव को इसके पूर्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2015 में बैंक की आधुनिक प्रवृत्तियों विषय पर किताब लिखने पर राजभाषा हिंदी का प्रथम पुरस्कार दिया था। बता दें कि श्री यादव सरायख्वाजा क्षेत्र के जर्रो गांव निवासी जोखन यादव के घर पैदा हुए और पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर रहे है।

इनकी शिक्षा दीक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। उसके बाद इंटर कॉलेज मिहरावां में पढ़ने के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। तत्पश्चात् बैंक आफ बड़ौदा में रीजनल मैनेजर पद पर कार्य करने के साथ बैंक की आधुनिक प्रवृत्तियों विषय तथा कृषि एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर किताब लिखे। इंजीनियर धर्मेंद्र यादव के भाई राजेन्द्र यादव राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य तथा तीसरे भाई प्रोफेसर एवं डा. केएन यादव वरिष्ठ सर्जन हैं। बहन डा. शिप्रा यादव लखनऊ में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हैं।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

Must Read