Jaunpur News : धर्मेन्द्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
Jaunpur News : धर्मेन्द्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का चुनाव प्रेक्षक के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ धर्मापुर के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव चुने गए। जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित गौरव शिक्षण संस्थान में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धर्मापुर ब्लॉक इकाई का चुनाव प्रेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह व विष्णु तिवारी तथा कार्यक्रम संचालक विक्रम प्रकाश यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जिसमें धर्मेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष तथा धीरेंद्र प्रताप पाल मंत्री, सुधीर दत्त तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडेय को संयुक्त मंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई। वहीं विद्योतमा उपाध्याय को महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष व कुमुदुनी अस्थाना को महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई में विजय प्रताप सिंह, अखिलेश चंद यादव, श्याम बहादुर यादव, प्रतिभा गुप्ता, सौम्या श्रीवास्तव, कृष्ण कांत मधुकर, अभिनव चित्रांशु, जितेंद्र दूबे, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद अर्शी, हरेंद्र कुमार व अंजनी राय को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।