Jaunpur News : नदी में नहाते समय युवक की डूबने से हुई मौत
Jaunpur News : नदी में नहाते समय युवक की डूबने से हुई मौत
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सिहौली स्थित गोमतेश्वर घाट के किनारे बुधवार को दोपहर में गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से की मौत हो गयी। गौरतलब है कि थानागद्दी निवासी गोलू 23 वर्ष पुत्र इस्माइल गोमती नदी के गोमतेश्वर घाट पर नहाने आया था। वह रोजाना 4 दिन से अपने कुछ दोस्तों के साथ दोपहर में इसी घाट पर दोपहर नहाने आ जाता था।
नहाते समय नदी में घाट की सीढ़ियों को पार कर कुछ आगे बढ़ गया। और डूबने लगा जिसके दोस्त बचाने की गुहार लगाते हुए बाहर निकले जब तक लोग उसे बचा पाते युवक डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अपने पिता की छह सन्तानों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।