JAUNPUR NEWS : महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दम्पत्ति गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दम्पत्ति गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले दम्पती को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। उक्त मामले में पंजीकृत मुकदमा की धारा 147, 323, 324, 307, 308 में निरुद्ध नेवादा गांव निवासी अभियुक्त राजेश शुक्ल और उनकी पत्नी माधुरी शुक्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दम्पत्ति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल मशकूर अहमद, कांस्टेबल दिनेश गौड़ व महिला कांस्टेबल अफसाना शामिल रही। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent