JAUNPUR NEWS : एफसीआई के परामर्शदात्री समिति के सदस्य को दी गई बधाई
JAUNPUR NEWS : एफसीआई के परामर्शदात्री समिति के सदस्य को दी गई बधाई
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भुइला गाँव निवासी पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय को भारतीय खाद्य निगम के परामर्शदात्री समिति के उत्तर प्रदेश का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा उनके आवास पर पहुँचकर बधाई दी गई। श्री उपाध्याय माध्यमिक शिक्षा के प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। इन दिनों वे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
बधाई देने वालों में राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय, सत्य प्रकाश पांडेय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्रांतीय सदस्य डॉ संतोष तिवारी, शैलेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, अरविंद मिश्र, आशीष मिश्र, प्रवीण मौर्य, महेंद्र मिश्र, डॉ देवी प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।