Jaunpur News : विद्यालय में शोकसभा आयोजित
Jaunpur News : विद्यालय में शोकसभा आयोजित
सुइथाकला, जौनपुर। विकास खण्ड स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीरपट्टी विद्यालय परिवार में दो लोगों के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते हीं विद्यालय सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अमरनाथ त्रिपाठी के पिता रमाशंकर त्रिपाठी (90) तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रामचन्द्र तिवारी की माता लालदेई (82) का निधन हो जाने से शोकाकुल विद्यालय परिवार में प्रधानाध्यापक महेश दूबे की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, श्रीनारायण तिवारी, हरीप्रकाश शुक्ला, नन्हेलाल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796