HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गौशाला में हर वक्त रहे साफ—सफाई: जिलाधिकारी

JAUNPUR NEWS : गौशाला में हर वक्त रहे साफ—सफाई: जिलाधिकारी

JAUNPUR NEWS : गौशाला में हर वक्त रहे साफ—सफाई: जिलाधिकारी

डीएम ने गाय को माला पहनाकर खिलाया गुड़

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सराययुसुफ गांव में बने गौशाला का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान को निस्तारण करने का निर्देश दिया।


बताते हैं कि शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गौशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जगह जगह गाय का गोबर बड़ा देख गोपालक को हर वक्त साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।इस दौरान एडीओ पंचायत राम निहोर ने बताया कि गौशाला में 94 गायें है। जो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। चारे की कोई कमी नहीं है। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से ग्राम निधि के खाते से गौशाला में नाली बनवाने का निर्देश देने के बाद दूध देने वाली गाय को माला पहनाने के उपरांत गुड़ खिलाया।
जिलाधिकारी सन्तुष्ट नजर आये।जिलाधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह भी बताया कि जहां गौशाला है वहां के प्रधानों को बक्शा में भेज केबीके कृषि विज्ञान केंद्र में एक ट्रेनिंग कराई जाएगी।जिससे गायों के गोबर और गौमूत्र का भी सदप्रयोग कर फायदा उठाया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read