Jaunpur News : ​व्यापार मण्डल ने मण्डी शुल्क के विरोध में फूंका पुतला

Jaunpur News : ​व्यापार मण्डल ने मण्डी शुल्क के विरोध में फूंका पुतला

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ साथ उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में जौनपुर के ’गल्ला मंडी चौराहा’ पर मंडी शुल्क के विरोध में ’मंडी शुल्क का पुतला सामूहिक रूप से फूंका गया। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि मंडी शुल्क जो पूरी तरह अनैतिक है, व्यापार मंडल इसका सदैव से विरोध करता रहा है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि प्रदेश द्वारा तीन दिवसीय विरोध कार्यक्रम के तहत आज यह ’मंडी शुल्क का पुतला दहन’ किया जा रहा है।

इस उम्मीद के साथ कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री व्यापारियों की पीड़ा को समझेंगे और मंडी शुल्क को समाप्त कर व्यापारियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्देशित मंडी शुल्क के विरोध की कड़ी में 7 जनवरी को सभी अनाज व्यापारी के साथ मंडी शुल्क से जुड़े सभी व्यापारी अपनी दुकान को बंद रखेंगे। सभी संबंधित व्यापारियों को अपनी अपनी दुकान बंद कर अपने विरोध को सरकार तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, नगर महामंत्री उत्तरी मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरी, चेतन टंडन, ज्ञानेंद्र साहू, संतोष साहू, घनश्याम गुप्ता, हाफिज शाह, अरुण कपूर, लोकेश साहू, विजय केडिया, विजय जायसवाल, महेश साहू, अनिल वर्मा, निश्चय साहू, राजकुमार लाला, आशीष कुमार, मंगला प्रसाद, योगेश साहू, वेद प्रकाश, मो. उमर, सुधीर साहू, मनोज, पिंटू अग्रहरि, अरविंद साहू के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि ने आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent