Jaunpur News : योगी के बुल्डोजर का तेल ब्राह्मण समाज ने निकाल लियाः राष्ट्रीय अध्यक्ष

Jaunpur News : योगी के बुल्डोजर का तेल ब्राह्मण समाज ने निकाल लियाः राष्ट्रीय अध्यक्ष

आदित्यनाथ का पिण्डदान करके 700 ब्राह्मण की हत्याओं का बदला लेंगे
जौनपुर। सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी मो. अरशद खान राष्ट्रीय महासचिव के पक्ष में ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करने वाला राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्वपीठ मां शाकम्भरी पीठाधीश्वर महंत स्वामी भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि पूरा ब्राह्मण समाज अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है।

बस 10 मार्च को ईवीएम खुलने की देर है। योगी के बुल्डोजर का तेल ब्राह्मण समाज ने निकाल लिया। अब नहीं चलने देंगे योगी का बुल्डोजर। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 700 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या करायी गयी है। ढाई हजार से ज्यादा फर्जी मुकदमे ब्राह्मणों पर लगवाये गये हैं। खुशी दुबे जैसी निर्दोष लड़की को पहले विधवा कराया, फिर ब्राह्मण महिला को जेल में डाला गया। मोबाइल कम्पनी में काम करने वाले विवेक तिवारी को लखनऊ में योगी की पुलिस ने गोली मारकर हत्या की। भदोही में गरीब ब्राह्मण आटो रिक्शा चालक श्रीराम मिश्रा की थाने में कोतवाल ने हत्या कर दी। नाबालिग प्रभात मिश्रा की 15 गोली मारकर हत्या करा दी गयी। रायबरेली में 5 ब्राह्मण जिंदा जलाकर मार दिये गये।

उन्होंने कहा कि योगी ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राजकीय अवकाश उनको महापुरुष बताकर निरस्त किया। ब्राह्मणों के साथ बदले की भावना से योगी ने काम किया। ऐसे ब्राह्मण विरोधी को हटाने का वक्त आ गया है। अब ब्राह्मण समाज योगी का पिण्डदान कर 700 ब्राह्मण हत्याओ का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा जो उत्तर प्रदेश में सर्व समाज का विकास कर सकते हैं, ऐसे अखिलेश यादव की सरकार बनाना है। योगी ने 700 ब्राह्मणों की हत्या करायी। उन पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा है तो पिंडदान भी ब्राह्मण ही करेगा। 10 मार्च को मैं ब्राह्मण समाज का राष्ट्र अध्यक्ष होने के नाते योगी सरकार का पिण्डदान करूंगा। अखिलेश यादव की सरकार बनने पर ब्राह्मण कल्याण आयोग बनेगा। पुजारी/पुरोहित को पेंशन भत्ता मिलेगा। ब्राह्मण के ऊपर लगे मुकदमे हटेंगे। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर फिर से राज्य में अवकाश होगा।

हर जिले में भगवान श्री परशुराम का मंदिर बनेगा। शाहजहांपुर का नाम बदलकर भगवान परशुराम नगर होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश शुक्ला व संचालन प्रदेश अध्यक्ष जगदीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री देव पांडेय, जिलाध्यक्ष राजन दुबे, शिवम पाण्डेय, सर्वेश पाठक, सिन्धु शुकला, ऋतु, अजय, जिलाध्यक्ष बागपत विनोद वशिष्ठ, मोहनदेव पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वशिष्ठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent