चेयरमैन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधकर आध्यात्मिक महत्व का कराया बोध
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल व प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल को रक्षाबंधन पर सेवा संस्थान (ओम शांति) की ब्रह्माकुमारीयो की बहनों ने परम्परागत से माथे पर तिलक लगाया। उनकी आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। इस दौरान अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने बहनों के उपहार भेंट करके रक्षा का वादा व सुख दुख में साथ निभाने का वचन दिया।











