राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करना था। शिविर में करीब 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 11 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें देव जयचंद, अरुण यादव, उमाकांत, रामावतार आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ खान, डॉ. अर्पित सिंह, एचके कुशवाहा, चंद्रशेखर, शालिनी मौर्या सहित ब्लड बैंक के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ़ से संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से सौरभ सिंह, अंकिता सिंह, सद्दाम, तौकीर, अमन आदि उपस्थित रहे।







