Jaunpur News: लाथार्थियों के चिन्हांकन के लिये विशेष शिविर ब्लाकवार तय

  • लाथार्थियों के चिन्हांकन के लिये विशेष शिविर ब्लाकवार तय

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने बताया कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभिन प्रकार के अनुमन्य सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड आदि उपलब्ध कराने तथा जिनके हाथ-पैर नहीं है, उनके कृत्रिम हाथ पैर लगवाने हेतु दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने की अपेक्षा की गयी है। उल्लेखनीय है कि योजना आनलाइन स्वरूप दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वेब पोर्टल पर संचालित है एवं दिव्यांगजनों के आवेदन पूर्ण कराकर उक्त पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। पोर्टल पर अपलोड आवेदनकर्ताओं के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में सहायक उपकरण क्रय करते हुए वितरण की कार्यवाही की जानी हैं।
लाथार्थियों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है जिसके क्रम में विकास खण्ड मड़ियाहूं में 11 मई, जलालपुर में 13 मई, शाहगंज में 15 मई, सुजानगंज में 18 मई, सिरकोनी में 20 मई, बक्शा में 22 मई, डोभी में 25 मई, बरसठी में 29 मई, रामपुर में 1 जून, खुटहन में 3 जून, मुफ्तीगंज में 5 जून, मछलीशहर में 8 जून, करंजाकला में 10 जून, महाराजंगज में 12 जून, धर्मापुर में 15 जून, सुइथाकला में 17 जून, रामनगर में 19 जून, केराकत में 23 जून, मुगराबादशाहपुर में 25 जून , बदलापुर में 27 जून, सिकरारा में 30 जून को चिन्हाकंन तिथि निर्धारित की गयी।
उपर्युक्त चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों के आवश्यकता अनुरूप सहायक उपकरण के आवेदन पत्र भरवाये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि सहायक उपकरण 3 वर्ष में एक बार दिया जाता है एवं पिछले 3 वर्ष तक जिन्हे सहायक उपकरण दिया गया है, उन्हें सहायक उपकरण देय नहीं है। चिन्हांकन हेतु दिव्यांगजनों को पहचान प्रमाण-पत्र-आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र दस्तावेज लाना आवश्यक है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक का दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, सभी स्रोतों से वार्षिक आय रूपये 46080 से कम हो व राजस्व विभाग, सांसद (एमपी)/माननीय विधयक (एमएलए), खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण-पत्र एक पास पोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA