Jaunpur News : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिसर के सभागार में मंडल कार्यसमिति महिला मोर्चा शाहगंज की बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा में आप सभी अपने कार्यों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये सहयोग प्रदान करें जिससे महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों तक पहुँच सके।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने महिला मोर्चा के पिछले कार्यों की सराहना करते हुए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री द्वारा किये गये कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की पहल की। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन शाहगंज भाजपा मंडल महामंत्री चिंताहरण शर्मा व आभार रीता जायसवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शोभा जायसवाल, सरिता अग्रहरी, मनीषा जायसवाल, संगीता जायसवाल, नीलम, अनीता सोनी, नीलम गुप्ता, दीपू यादव, उषा देवी, शांति मौर्य, फिरदोस फात्मा, सरिता चौहान आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent