Jaunpur News : भाजपा महिला मोर्चा ने कस्तूरबा की छात्राओं के साथ मनायी दीपावली

Jaunpur News : भाजपा महिला मोर्चा ने कस्तूरबा की छात्राओं के साथ मनायी दीपावली

शाहगंज, जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दीपावली मनायी। साथ ही दीपावली के दिन आकाश दीप, फुलझड़ी आदि को जलाने का प्रशिक्षण भी दी। वहीं प्रदूषण फैलने व आतिशबाजी के पटाखों से सावधान रहने व परिजन की देख-रेख में जलाने की नसीहत दी गई। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत में वार्डेन एकता नीलम की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता जायसवाल व उपाध्यक्ष आशा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन हुईं।

इसके बाद सभी अतिथियों ने छात्राओं को अपने हाथ से मिठाई खिलाते हुये दीपावली मनायी। साथ ही इससे संबंधित सावधानियां बताते हुए आकाशदीप, फुलझड़ी आदि आधी जलाकर दिखाते हुए प्रशिक्षण दिया। बच्चों में दिये, पटाखे एवं मिठाई बांटे गये। कार्यक्रम का संचालन किरण मौर्य व आभार प्रदर्शन अनन्या यादव ने किया। इस अवसर पर नीलम पाल, अल्पना सिंह सहित छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent