Jaunpur News : भाजपा नेता रूपेश जायसवाल बने लोगों के हमदर्द
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर भाजपा नेता रुपेश जायसवाल ने कांशीराम कालोनी में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्या को निस्तारण करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को भी जानकारी दिया।
श्री जायसवाल ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के लोगों द्वारा फोन पर सूचना दिया गया कि बिजली की समस्या से हम लोग जूझ रहे कॉलोनी में कुछ मीटर बंद पड़े हैं। बिजली विभाग द्वारा कुछ घरों की कनेक्शन काट दिया गया है। अन्य समस्याओं की जानकारी लोगों ने दिया जिससे कांशीराम कालोनी पहुंच लोगों की समस्या को सुनकर निस्तारण करने का प्रयास किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।