JAUNPUR NEWS : भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 1962 में “गंगा मैया तोहे पियरी चढ़़इबे”से हुई: विनोद गुप्ता

JAUNPUR NEWS : भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 1962 में “गंगा मैया तोहे पियरी चढ़़इबे”से हुई: विनोद गुप्ता

जौनपुर। अग्रहरि समाज के गौरव एवं भोजपुरी फिल्म एवं उत्तरखण्डी अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता का रविवार को जनपद आगमन हुआ जहां अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में नगर के पंचहटिया में अभिनन्दन किया गया। इसी क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री गुप्ता कहा कि भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत 1962 में “गंगा मैया तोहे पियरी चढ़़इबे”से हुई।

भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों के सम्मान के लिए कोई कार्यक्रम नहीं था। भोजपुरी भाषा व भोजपुरी फिल्म के कलाकारों के सम्मान में २००५ मैंने पहली बार भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। अभिनय सम्राट दिलीप कुमार और सायरा बानो ने दीप प्रज्वलित करके अवार्ड का शुभारम्भ किया था जो आज निरन्तर चल रहा है। उन्होंने कहा कि अवार्ड हिंदी टेलीविज़न के ज़रिये विदेशों में पहुंचा और साथ ही भोजपुरी कलाकारों की लोकप्रियता में चार चांद लग गये।

भोजपुरी फिल्म अवार्डस की वजह से मार्केट खुल गया और कई भोजपुरी चैनल्स का जन्म हुआ। 30 लाख में बनने वाली फ़िल्में आज डेढ़़ करोड़़ में बनने लगी है। श्री गुप्ता की अगुवाई में भोजपुरी फिल्मों को सहायता राशि प्रदान करने का सिलसिला शुरू हुआ जिससे फिल्मों की संख्या बढ़ी। प्रदेश के हर ज़िले में शूटिंग होने की वजह से प्रदेश के लोगों को रोज़गार भी मिलने लगा है। अवार्ड निरंतर १७ साल से हो रहा है, इसलिए इसे सबसे पुराना, प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह माना जाता है।

हो भी क्यों न, क्योंकि यह एकमात्र जूरी बेस्ड अवार्ड है, इसीलिए पूरी इंडस्ट्री इस अवार्ड के साथ जुड़ी है। 17th भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 23 जनवरी को मुंबई में आयोजित किया गया था जहाँ भोजपुरी सिनेमा जगत के बड़े़ कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तभी तो विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित अवार्ड को भोजपुरी सितारों का महाकुम्भ भी कहा जाता है।

इस अवसर पर संयोजक विनोद अग्रहरि, महामंत्री रविन्द्र अग्रहरि, खझड़ी सम्राट सत्य प्रकाश गुप्त, विक्रम अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, सन्तोष अग्रहरि, विकास अग्रहरि, अरविन्द अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, राघवेंद्र अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent