JAUNPUR NEWS : 11 हजार दीपों से जगमगाया शाहगंज का बौलिया घाट, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

JAUNPUR NEWS : 11 हजार दीपों से जगमगाया शाहगंज का बौलिया घाट, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जौनपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई गई। शहर के अलावा कस्बों के प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली पर मंदिरों को दियों की रोशनी से जगमगाया गया। शाहगंज के प्रमुख श्री राम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर 11 हजार दियों की दीपमाला बनाई गई, रंगोली सजाई गई। शाम को आतिशबाजी की गई। शाहगंज नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर व संगत जी मंदिर में भी देव दीपावली धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। देव दीपावली कार्यकम में भजन गायक दुर्ग विजय मिश्र मुन्ना व भुवनेश्वर मोदनवाल ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने दीपावली मनाई थी। उसी दिन से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। जौनपुर के तमाम मंदिर पर सुबह से साज सज्जा शुरू हो गई थी। बौलिया के शीतला धाम के मुख्य द्वार से लेकर माता रानी के दरबार तक सुंदर रंगोली सजाई गई थी। सूर्य अस्त होते ही 11 हजार दियों की दीपमाला से बौलिया घाट व मंदिर जगमगा उठा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए, पटाखे छुड़ाए, गंगा आरती में भाग लिया।

देव दीपावली कार्यकम में युवा नेता व समाजसेवी दिनेश कान्त यादव भी बौलिया घाट पर पहुंच मंहत धीरज दास के साथ गंगा आरती किया। वहीं बौलिया घाट पर बीजेपी नेता रुपेश जायसवाल, अनिल मोदनवाल, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसन अग्रहरि, धीरज पाटिल ने बौलिया घाट पर दीप जलाया। घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। कार्यकम आयोजक महंत धीरज दास, ईशान राम जायसवाल, विकास चौधरी ने देव दीपावली कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता, चंदन मोदनवाल, वासु, रवीन्द्र जायसवाल, सुशील सेठ बागी, मनीष अग्रहरि, संतोष, मनोज सोनी, विशाल, संजय आदि उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent