Jaunpur News: अतुल सोनकर एडवोकेट बनाये गये मण्डल अध्यक्ष

  • अतुल सोनकर एडवोकेट बनाये गये मण्डल अध्यक्ष

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल गौतम एडवोकेट ने युवा अधिवक्ता अतुल सोनकर को जौनपुर नगर दक्षिणी का मण्डल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप दिया। बता दें कि नगर के परमानतपुर निवासी श्री सोनकर दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं जो सामाजिक एवं राजनीतिक विचारधारा से जुड़े रहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के अनुमोदन पर विमल गौतम द्वारा अतुल सोनकर को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना पर उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। तमाम लोगों ने परमानतपुर स्थित श्री सोनकर के आवास और दीवानी न्यायालय में स्थित उनके चेम्बर में पहुंचकर उन्हें बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। वहीं नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष श्री सोनकर ने कहा कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी देकर मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।