Jaunpur News : पूर्वांचल के गायक आशीष पाठक अमृत मुम्बई में किये गये सम्मानित
Jaunpur News : पूर्वांचल के गायक आशीष पाठक अमृत मुम्बई में किये गये सम्मानित
जौनपुर। जनपद से सटे बाजार रामदयालगंज (कुकुरीहांवा) पचोखर हरखपुर निवासी आशीष पाठक मुंबई में अपनी गायकी का जलवा बिखेर रहे हैं। श्री पाठक के मुंबई में कई प्रोग्राम लगे हुए थे जहां मुंबई के मलाड में आयोजित भजन संध्या में श्री पाठक ने अपनी गायकी का जलवा दिखाया।
उन्होंने तेरी जय हो गणपति गणराजा। मेरे राम की नगरिया। हे जग जननी.. मोरया रे बप्पा मोरया रे ..सुनाया तो उपस्थित लोग मंत्र—मुग्ध होकर नाचने लगे। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष लालजी गुरु, वेद प्रकाश, विंध्यवासिनी पाठक, विकास पाठक, लक्ष्मण सिंह, ध्रुवराज यादव, संकठा चौहान आदि उपस्थित रहे।