HomeJaunpurJaunpur News: व्यवसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील

Jaunpur News: व्यवसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील

  • व्यवसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने व्यवसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को अवगत कराया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत व्यवसायिक एवं औद्योगिक एल0पी0जी0 आवश्यकताओं के पंजीकरण और ट्रैकिंग के लिए एक वेब प्लेटफार्म अब लाइव और कार्यात्मक है। इस सम्बन्ध में इण्डियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड एवं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा व्यवसायिक/औद्योगिक सिलेण्डरों की मांग हेतु उपभोक्ताओं को पोर्टल पर आवेदन करने हेतु लिंक प्रदान किया गया है। उपर्युक्त लिंक/पोर्टल व्यावसायिक एवं औद्योगिक एल0पी0जी0 ग्राहकों/उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को दर्ज करने, उनकी निगरानी करने और प्रबन्धित करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विकसित किया गया है। वेब प्लेटफाॅर्म के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर समीक्षा/अग्रेतर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को प्रेषित कर दिया जायेगा। उक्त प्रक्रिया के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की उत्पन्न समस्या के समाधान हेतु कम्पनीवार दिये गये निम्न दूरभाष नम्बरों पर संबंधित आयल कम्पनी के विक्रय अधिकारी आईओसीएल रविकान्त असिस्टेन्ट मैनेजर एल0पी0जी0-सेल्स 7351348565, बी0पी0सी0एल0 निहाल पाण्डेय मैनेजर सेल्स एल0पी0जी0 बीपीसीएल गाजीपुर सेल्स एरिया/जौनपुर मो० 9334431461 से वार्ता कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read