Jaunpur News : अनिल गुप्ता बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष

Jaunpur News : अनिल गुप्ता बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मैहर देवी मंदिर प्रांगण में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। देर शाम सम्पन्न हुए कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कार्यकरिणी सदस्यों की सहमति से सत्र 2022-23 का समाजसेवी अनिल गुप्ता को अध्यक्ष तथा सीए सुजीत अग्रहरि को सचिव पद हेतु चयनित किया। इस आशय का प्रस्ताव डा. क्षितिज शर्मा एवं प्रदीप सिंह ने सदन में रखा जिसका वर्तमान अध्यक्ष नवीन सिंह व कृष्ण कुमार मिश्र सहित रोटरी परिवार ने समर्थन व स्वागत किया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित किये गये डांडिया उत्सव के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष पद पर किसी व्यक्ति को बैठा देने मात्र से संस्था की जिम्मेदारी पूर्ण नहीं हो जाती बल्कि जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

आने वाले सत्र में अध्यक्ष व सचिव का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना होता है। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि संस्था के सदस्य पूर्व से भी ज्यादा और तत्परता के साथ आने वाले सत्र में नवचयनित अध्यक्ष अनिल गुप्ता व उनकी कार्यकरिणी का समर्थन व सहयोग करेंगे। पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह पिंकू ने कार्यक्रम संयोजकगण रविकांत जायसवाल, विशाल गुप्ता, प्रदीप सेठ, डा. अच्युतानन्द कौशिक, प्रभात शुक्ल, कपिल गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अमित पांडेय ने किया। कार्यक्रम में संयोजक विशाल गुप्ता, रविकांत जायसवाल व प्रदीप सेठ ने कई तरह के मनोरंजक गेम्स भी प्रस्तुत किये। जिसमें महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह सफायर, अजय कुमार गुप्ता, डा. एसके सिंह, केके मिश्र, आरएन सिंह, संजय जायसवाल, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रौनक गुप्त, अनमोल, सिद्धान्त, राज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent