JAUNPUR NEWS : शिक्षा के साथ कृषि की जानकारी अत्यन्त आवश्यक: चन्द्रशेखर

JAUNPUR NEWS : शिक्षा के साथ कृषि की जानकारी अत्यन्त आवश्यक: चन्द्रशेखर

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री गणेशजी बालोद्यान विद्यालय सन्दहां में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को बच्चों को गांव के खेतों में भ्रमण करके विभिन्न प्रकार के फसलों का सजीव चित्रण बच्चों को दिखाया गया जिससे फसल एवं उसकी उपयोगिता के साथ हमारे लिए क्यों आवश्यक है, इसकी जानकारी प्राप्त हो सकें और बच्चों को बताया गया जिसमे पर्यावरण पेड़-पौधों से लगाव बना रहे।

श्री गणेश जी बालोद्यान विद्यालय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं भ्रमण करके बच्चों को एक अलग प्रकार का शिक्षा देने का कार्य कर रहा है जिससे मानव जीवन में महत्वपूर्ण क्या है और अपने जीवन को रोग मुक्त और समृद्धशाली कैसे रखे इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी ने बच्चों को गौ पालन और दूध की उपयोगिता एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। बच्चे एक अलग शिक्षा पा कर अत्यत प्रसन्न हुये एवं शिक्षा के साथ पर्यावरण सुरक्षा एवं कृषि सम्बंधित जानकारी प्राप्त किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent