Jaunpur News : फसल पर केमिकल छिड़ककर नष्ट करने का आरोप

Jaunpur News : फसल पर केमिकल छिड़ककर नष्ट करने का आरोप

देवेन्द्र सिंह यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी गांव में सरसो की फसल पर केमिकल छिङकर नष्ट करने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार परसनी गांव के निवासी विनोद यादव की एक एकड़ सरसों की फसल है जो फसल अच्छी थी। विनोद का आरोप है कि कुछ विरोधियों ने फसल पर रात में केमिकल छिड़क दिया जिससे सुबह फसल पूरी तरह से मुरक झुलसकर गिरने लगी है।

झुलसने के कारण फसल नष्ट होती जा रही है जिसकी जानकारी उन्होंने सरायख्वाजा पुलिस को नामजद तहरीर में दिया। पड़ोसियों के ऊपर फसल नाशक केमिकल डालने का आरोप लगाया। उनके अनुसार पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजीश को लेकर फसल पर केमिकल छिड़ककर उसे नष्ट किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि की फसल में हजारों रुपए की लागत लगे थे। अब जो पूरी तरह से डूब गई है। वह पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह ऊपर के दरवाजे को खटखटायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent