Jaunpur News : मारपीट के दौरान एक—दूसरे को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के ताड़तला वार्ड में गुरुवार की रात पिता—पुत्रों ने आपस में जमकर मारपीट किया। एक—दूसरे पर पेट्रोल डालकर एक—दूसरे को जलाने का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके कारण बड़ी घटना नही हुई।
जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ले के निवासी सेवा लाल सोनकर व उसके पुत्रों जीतू सोनकर तथा अच्छे लाल सोनकर के बीच परिवारिक विवाद चल रहा था। पुत्रों ने आरोप लगाया कि सेवालाल उनकी पत्नियों के साथ गाली गलौज दे रहा था। वह लगातार घर व सम्पति को बेचने की धमकी दे रहा था। जब दोनों पुत्रों ने विरोध किया तब मारपीट होने लगी। एक—दूसरे के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया जाने लगा। उसी समय सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सेवा लाल ने पुत्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तीनों का चालान कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














