JAUNPUR NEWS : अतिक्रमण करके सड़क पर खड़ी ट्रकों से हो रही दुर्घटना

JAUNPUR NEWS : अतिक्रमण करके सड़क पर खड़ी ट्रकों से हो रही दुर्घटना

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी राजेपुर मार्ग पर रासीपुर गांव के चौराहे पर सड़क पर अतिक्रमण करके खड़ी गयी ट्रकों से आये दिन दुर्घटना हो रही है। घटना में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के कुछ लोग घर के सामने सड़क की पटरियों से लगभग आधी सड़क तक कब्जा करके चार पांच ट्रक अक्सर उक्त स्थान पर खड़ी रहती हैं। उन ट्रकों के कारण अक्सर बाइक सवार, साइकिल सवार आदि बड़े वाहनों के चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। ताजा घटना में बाकराबाद गांव निवासी रंजना पुत्री बुद्धिराम घर से बाजार जा रही थी। bउक्त स्थान पर अचानक सामने से एक ट्रक आकर उसको धक्का देते हुए निकल गयी। सड़क पर खड़ी ट्रकों के चलते वह बायीं तरफ भाग नहीं सकी। पीड़ित रंजना के परिजन मनोज कुमार ने थाना प्रभारी जलालपुर राजेश यादव को सादीपुर गांव के एक व्यक्ति की ट्रक से दुर्घटना करने की तहरीर दिया है। वहां पर ट्रक खड़ी करने वाले लोग आम राहगीरों से बदतमीजी करने से भी बाज नहीं आते। थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रकों के सड़क पर खड़े करने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA