JAUNPUR NEWS : आप कार्यकर्ताओं ने केराकत विस क्षेत्र में चलाया अभियान
JAUNPUR NEWS : आप कार्यकर्ताओं ने केराकत विस क्षेत्र में चलाया अभियान
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा जनपद के केराकत विधानसभा नगर पंचायत क्षेत्र में “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला गया। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला जा रहा है। इसी क्रम में जौनपुर में यह यात्रा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की देख—रेख में निकाली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कैलाश पटेल और विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह राठौर एवं जफराबाद विधानसभा प्रभारी व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक रहे। यात्रा डा. कमलेश भारती के नेतृत्व में निकाला गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति न किया। इस अवसर पर केराकत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंकज चौहान, सूरज कनौजिया, सुभाष यादव पंकज, यूथ विंग के विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, नगर अध्यक्ष विंध्यवासिनी उपाध्याय, विशाल सोनी, सुभाष उपाध्याय, विशाल ठठेरा, अमर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।