JAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

JAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा कचगांव नगर पंचायत क्षेत्र में “नगर निकाय, कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन हुआ जो जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।सम्मेलन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव अमित श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह एवं मल्हनी प्रभारी जय प्रकाश चौहान ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में शामिल हुए जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह आदि रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी का उद्देश्य नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, सुनील शर्मा, महेंद्र यादव, नवरत्न सिंह, विजय कुमार, राजेश चौहान, सनी चौहान, विनोद कुमार, राम यादव, दिवन मौर्या, दिनेश सोनी, निगम शर्मा, शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent