Jaunpur News : श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 41वाँ पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Jaunpur News : श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 41वाँ पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Jaunpur News : 41st prize distribution ceremony of Shri Durga Puja Mahasamiti concluded

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 41वाँ पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा पूर्व डीन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं संरक्षकगण इन्द्रभान सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, शोभनाथ आर्या, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, अतुल गोपाल मिश्रा, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह एवं अध्यक्ष विजय सिंह बागी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ की वन्दना, दीप प्रज्ज्वलन व माँ के जयकारे के साथ हुआ। उपाध्यक्ष मनीष देव ने सभी का स्वागत किया। पं. रजनीकान्त द्विवेदी, नरेन्द्र प्रताप सिंह, लालजी यादव, समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, आशीष गुप्ता आशू, विशिष्ट सदस्य शशांक सिंह रानू, मोती लाल यादव आदि ने आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव की अग्रिम बधाई दी।

इसके बाद सामाजिक संस्थाओं, लंगर समितियों, रक्तदाताओं, पत्रकार बन्धुओं, समाजिक, संगीत, विज्ञान, शिक्षा, क्रीडा, चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने बताया कि पुरस्कार वितरण में ग्रामीणांचल की पूजन समितियों में प्रथम पुरस्कार न्यू गीतांजली दुर्गा पूजा समिति नौपेड़वा, द्वितीय पुरस्कार बाल नव दुर्गा पूजा समिति धनियांमऊ, तीसरा पुरस्कार जय श्री राम संस्था जफराबाद, सात्वनां पुरस्कार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नौपेड़वां को दिया गया। इसी क्रम में पूजन एवं पंडाल व्यवस्था में प्रथम पुरस्कार नवयुग संस्था, द्वितीय पुरस्कार महाशक्ति संस्था गौशाला, तीसरा पुरस्कार माँ अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, सात्वनां पुरस्कार नवयुवक संस्था अहियापुर को दिया गया। दैनिक मार्ग सजावट में प्रथम पुरस्कार माँ अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, द्वितीय पुरस्कार मायांजली संस्था मियांपुर, तीसरा पुरस्कार जय श्री दुर्गा पूजा समिति भण्डारी पुलिस चौकी एवं भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहाँगीराबाद, सांत्वना पुरस्कार जाग्रिति संस्था अस्पताल रोड भण्डारी, श्री दुर्गा पूजा समिति फलवाली गली ओलन्दगंज को दिया गया। शोभायात्रा के दौरान झाँकी में प्रथम पुरस्कार भाग्योदय संस्था खालिसपुर, द्वितीय पुरस्कार कल्याण संस्था डढियाने टोला, तीसरा पुरस्कार त्याग संस्था कोतवाली चौराहा एवं माँ का दरबार बाल संस्था ओलन्दगंज, सांत्वना पूर्वाचल नवयुवक संस्था शकरमण्डी को दिया।

भव्य एवं विराट माँ दुर्गा की शोभायात्रा में प्रथम पुरस्कार गीतांजलि, द्वितीय पुरस्कार महाशिवशक्ति संस्था महादेव टोला, तीसरा पुरस्कार सर्वोदय संस्था पुराना पानदरीबा, सांत्वना पुरस्कार बजरंग घाट दुर्गा पूजा समिति ताड़तला को मिला। महासमिति द्वारा घोषित पर्यावरण, नारी शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के सुन्दर एवं सामाजिक संदेश हेतु सम्मान पत्र नवयुग संस्था श्री गोसाई राम लीला मैदान उर्दू बाजार को दिया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में विजय सिंह बागी ने आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव की अग्रिम बधाई दी। महासचिव अनिल साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महेन्द्र देव विक्रम, राधेकृष्ण ओझा, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, शशांक सिंह रानू, मोती लाल यादव, विनोद कुमार यादव, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द बैंकर, नीरज सिंह, घनश्याम साहू, अतुल सिंह मुन्ना, लालजी यादव, मनीष देव, विनय बरौतिया, अनिल अस्थाना, डा. विजय रघुवंशी, लालचन्द निषाद, पुनीत पंकज बंटी, आनन्द अगहरि, राहुल पाठक, गौरव श्रीवास्तव, गणेश साहू, रामरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, अतुल सिंह, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, सुमित उपाध्याय, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, मयंक मिश्रा, संदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, संतोष मौर्या, चन्द्रशेखर गुप्ता, रामप्रकाश यादव, शनि जायसवाल, श्रीपाल यादव, डा. अमरनाथ पांडेय, विष्णु गुप्ता, अमित गुप्ता, नीतिश सिंह, निशाकान्त द्विवेदी, लालता सोनकर, चन्दन, धीरज, रतनदीप, रवि, सचिन, संजय विश्वकर्मा, मो. शाहिद, शैलेष, विवेक, आलोक, अरविन्द, रोहित, सुनील, पंचम, आशीष आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent