जायसवाल महिला विकास समिति ने महिलाओं का किया सम्मान

जायसवाल महिला विकास समिति ने महिलाओं का किया सम्मान

अजय जायसवाल
गोरखपुर। जायसवाल महिला विकास समिति द्वारा जायसवाल समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय महिलाओं का सम्मान समारोह राम जानकी नगर स्थित किरण जायसवाल के निवास स्थान पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन कर भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष रीना जायसवाल ने कहा कि समाज के विकास एवं दिशा देने में महिलाओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज महिलाओं का सम्मान हो रहा है, वह सभी महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।महिलाओं के स्वास्थ, रोजगार, शिक्षा, न्याय के लिए आप लोग निरंतर प्रयासरत हैं। आप सभी को समिति द्वारा सम्मानित करके हम गौरवान्वित हो रहे हैं।

इस सम्मान से महिलाओं को समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उ0प्र0 महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम बच्चों को अच्छे संस्कार दे। अपराधों पर नियंत्रण का सबसे अच्छा उपाय है कि बच्चों को अच्छे संस्कारों के बीच पालन पोषण करें। आपने आगामी चुनाव में सभी महिलाओं से अपील की कि वह मतदान अवश्य करें तथा योग्य व कर्मठ प्रत्याशी को वोट दें। महामंत्री सीता जायसवाल ने कहा कि आज महिलाएं यह क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। समाज में मिले सम्मान से उत्साह बढ़ता है और प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर रीना जायसवाल, किरण जायसवाल, सीता जायसवाल, विनीता जायसवाल, सिंधु जायसवाल, सविता जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, श्वेता जायसवाल, लाली जायसवाल, किरण जायसवाल, ममता, दीप्ति, सीमा, कंचन, विभा, शालिनी, मीना, किरन, ललिता, नीतू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला समिति की सदस्य उपस्थित थीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent