सामाजिक जागरूकता में मीडिया का अमूल्य योगदान: मो. मूसा
सामाजिक जागरूकता में मीडिया का अमूल्य योगदान: मो. मूसा
जितेन्द्र सिंह चौधरी
मिर्जामुराद, वाराणसी। एशियन ब्रिज इंडिया व ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भिखारीपुर में ‘हिंसा मुक्त समाज में मीडिया की भूमिका का युवाओं पर प्रभाव’ विषयक संगोष्ठी व संवाद का आयोजन किया गया। एशियन ब्रिज संस्था के अध्यक्ष मो. मूसा आजमी ने कहा कि जेंडर व महिला हिंसा जैसे मुद्दों पर संस्था काम कर रही हैं। व्यवहार में परिवर्तन लाकर हिंसा मुक्त समाज बनाना ही हमारा उद्देश्य हैं।समाज में सकारात्मकता की भूमिका निभाने के कारण वर्तमान समय में मीडिया की डिमांड बढ़ी हैं। मीडिया से देश के युवाओं की जीवन शैली भी बदली हैं।पढ़ाई व जाब का साधन भी बना हैं।शिक्षित युवां कल का बुद्धिमान नागरिक हैं। संवाद के दौरान युवाओं ने मीडियाकर्मियों से अखबार व समाचारों के बाबत सवाल पूछकर जानकारियां भी ली। संचालन नीति व धन्यवाद ज्ञापन सरिता ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू, प्रणय सिंह, विनोद गुप्ता, रफ्तार मीडिया के ब्यूरो चीफ कन्हैया लाल, दयाशंकर पांडेय, अश्विनी गुप्ता, त्रिपुरारी यादव, अरविंद सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, उमेश उपाध्याय, शिवांगी, आर्या, दीक्षा, अनुज, साहिल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।