Sunday, May 10, 2026
HomeJaunpurकंटेनमेंट जोन का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | #TEJASTODAY

कंटेनमेंट जोन का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | #TEJASTODAY

-

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चलते हुये बफर व कंटेनमेंट जोन का एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस बल व ईओ के साथ मंगलवार की शाम निरीक्षण किया। इस दौरान कंटेनमेंट जोन एराकियाना, पुराना चौक, तेलियाना व पुरानी बाजार मोहल्ले का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जायेगा। किसी भी हालत में इस महामारी से लड़ने में दखल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित कंटेनमेंट जोन में डफलटोला गली, हड्डी अस्पताल गली को बंद करने का निर्देश ईओ को दिया गया। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल मिश्रा को निर्देश दिया कि जोन में कोई भी दुकान नहीं खुले, जो आदेश न माने उसके विरुद्ध कार्रवाई किया जाय। एसडीएम ने कोरोना पॉजिटिव के परिवार के डिस्पेंसरी व दवा की दुकान खुलने पर नाराजगी जाहिर किया। कहा कि नगर क्षेत्र में जिस भी परिवार के लोग पाजिटिव आये हैं। उनका कोई भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा। एसडीएम के चक्रमण से लोगों ने राहत की सांस लिया। नगर क्षेत्र में 60 से भी ज्यादा कोरोना पाजिटिव हैं। जिसके चलते लोगों में खौफ व्याप्त है। इस मौके पर सभासद कृष्ण कांत सोनी, सभासद उमेश चन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चलते हुये बफर व कंटेनमेंट जोन का एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस बल व ईओ के साथ मंगलवार की शाम निरीक्षण किया। इस दौरान कंटेनमेंट जोन एराकियाना, पुराना चौक, तेलियाना व पुरानी बाजार मोहल्ले का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जायेगा।

किसी भी हालत में इस महामारी से लड़ने में दखल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित कंटेनमेंट जोन में डफलटोला गली, हड्डी अस्पताल गली को बंद करने का निर्देश ईओ को दिया गया। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल मिश्रा को निर्देश दिया कि जोन में कोई भी दुकान नहीं खुले, जो आदेश न माने उसके विरुद्ध कार्रवाई किया जाय।

एसडीएम ने कोरोना पॉजिटिव के परिवार के डिस्पेंसरी व दवा की दुकान खुलने पर नाराजगी जाहिर किया। कहा कि नगर क्षेत्र में जिस भी परिवार के लोग पाजिटिव आये हैं। उनका कोई भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा। एसडीएम के चक्रमण से लोगों ने राहत की सांस लिया। नगर क्षेत्र में 60 से भी ज्यादा कोरोना पाजिटिव हैं। जिसके चलते लोगों में खौफ व्याप्त है। इस मौके पर सभासद कृष्ण कांत सोनी, सभासद उमेश चन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण

कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से सुख शान्ति के साथ मिलती है मुक्तितेजस टूडे सं. पंकज बिन्द महराजगंज,...

Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, शेष मामलों के समाधान के लिये दिये...

Jaunpur News: कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्त

कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्ततेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। बीती रात एक कंटेनर रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने से हाइट गेज...

Jaunpur News: डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायलतेजस टूडे सं. अतुल जायसवाल रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular