आशीष पचौरी
जसराना, फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र के कचमई गांव में युवक अपने खेत की ओर जा रहा था। उसके साथ उसका बच्चा भी जाने की जिद करने लगा। युवक का बच्चा करीब 7 वर्ष का था। बच्चे की जिद को देखकर युवक बच्चे को अपने साथ ले गया। खेत पर जाकर युवक काम करने लग गया।
बच्चा वहीं युवक के पास खेलने लगा। युवक के खेत के पास से एक नहर जा रही है। उस नहर में कुछ बच्चे नहा रहे थे। उन बच्चों को नहाता देख बच्चे का मन भी नहाने के लिए करने लगा फिर वह बच्चा भी नहर की तरफ चला गया। बच्चों को नहाता देख वह भी नहर के पानी में उतर गया।
नहर की गहराई में बच्चे का पैर जाने के कारण बच्चा डूबने लगा। जब पिता को जानकारी हुई तो खेत से पिता भागते हुए पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां गांव के काफी लोग एकत्रित हो चुके थे। डूबने के कारण उस बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।