मामूली विवाद में हुई मारपीट में युवक घायल
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुलतानपुर गांव में दोस्तों से मामूली विवाद में हुई मारपीट में युवक घायल हो गया। बताया जाता है
कि उक्त गांव निवासी अनुपम यादव पुत्र भूपेन्द्र बहादुर का आपसी मित्रों से विवाद के दौरान मारपीट हो गई जिसमें वह जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














