भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी है चरम सीमा पर: अल्ताफ

भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी है चरम सीमा पर: अल्ताफ

ओबैदुल्ला असरी
भदोही। भदोही विधानसभा के शेरपुर घटमापुर में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी अल्ताफ हुसैन अंसारी ने मंगलवार को ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। जहां पर उन्होंने सभी को समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया। साथ ही उनसे 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी का समर्थन मांगा।
इस अवसर भावी प्रत्याशी अल्ताफ हुसैन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। महंगाई से गरीबो की कमर टूट चुकी है। किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मजदूर, किसान मेहनतकश खुशहाल की ज़िंदगी व्यतीत करते रहे। भाजपा सरकार के दिन लद गए। जनता सबक सिखा के रहेगी।

वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रब अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबो, किसानों मजदूरो का शोषण हो रहा है। चारो तरफ अराजकता का माहौल है। पढ़े लिखे नौजवान डिग्रीयां लेकर मारे-मारे फिर रहे है। सपा सरकार में पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार से जोड़ा गया। उन्हें नौकरियों से जोड़ा गया। भाजपा सरकार में देश के धरोहरों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। भाजपा
देश को गुलामी की तरफ ले जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बड़ा परिवर्तन लाएगी और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जनसंपर्क के दौरान काफी संख्या में लोगों ने आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 991855779

 

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

बैंक, मॉल, हॉस्पिटल सहित बड़े जगह के प्रतिष्ठान वाले इच्छुक लोग सम्पर्क करें 919506378387

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent