Homeभारतहोटल की लिफ्ट में पंजाबी अभिनेत्री से अश्लील हरकत, पढ़िए पूरी खबर

होटल की लिफ्ट में पंजाबी अभिनेत्री से अश्लील हरकत, पढ़िए पूरी खबर

होटल की लिफ्ट में पंजाबी अभिनेत्री से अश्लील हरकत, पढ़िए पूरी खबर

नोएडा। सेक्टर 18 में स्थित एक होटल में पंजाबी अभिनेत्री के साथ लिफ्ट में अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अभिनेत्री ने थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून की रात को होटल में लिफ्ट से उतरते समय पंजाबी गायक और बिल्डर देवेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

 

पति की दूसरी शादी से नाराज होकर पत्‍नी ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि अभिनेत्री का तलाक हो चुका है और वह उसके साथ काफी दिनों से रह रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के अनुसार घटना वाले दिन छेड़छाड़ नहीं अभिनेत्री के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने लिफ्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें आरोपी युवती से उसका फोन छीनने का प्रयास करते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read