प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल | #TEJASTODAY
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल | #TEJASTODAY
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के वृजराजी भोलेनाथ सिंह इण्टरमीडिएट कालेज मतरी मथुरा में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक घनश्याम पटेल की अध्यक्षता में हुई जहां संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया जहां वक्ताओं ने कहा कि स्ववित्त व वित्तविहीन का भेदभाव छोड़ दें, प्रधानाचार्य सभी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी दशा में प्रधानाचार्यों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में विद्यालय खोलने पर शिक्षक को रोस्टर के अनुसार विद्यालय आना है लेकिन प्रधानाचार्यों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार अंदेखी कर रही है जो गलत है।
उन्होंने कहा कि परिषद पर आंच नहीं आने दूंगा। आपके साथ खड़ा रहूंगा। वित्तविहीन प्रधानाचार्य संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पाल ने कहा कि हम सभी संगठन एक होकर प्रधानाचार्य के साथ हैं। मंडल अध्यक्ष राम नयन सिंह ने कहा कि हम बुध्दिजीवियों के समाज से आते हैं। हमें अपने कार्य के प्रति सजग रहना चाहिए। वित्तविहीन शिक्षकों की मानदेय की मांग जायज है, क्योंकि सभी कार्य समान है। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सभी संगठन को साथ लेकर चलें। हम संगठन के साथ है। उन्होंने कहा कि हम संगठित रहेंगे तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि हमारे कार्य न करें। अंत में सभी ने कार्यक्रम आयोजक एवं स्नातक प्रत्याशी फौजदार सिंह (अखिलेश) को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर राज बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रभाकर मिश्र, नन्हकऊ गुप्ता, राजेश मिश्रा, प्रमोद मौर्य, जय प्रकाश यादव, श्यामधर मिश्र सही तमाम प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें