किसानों व प्रोजेक्ट मैनेजर की बैठक में किसानों ने कहा— जब तक रोड नहीं तब तक टोल नहीं
963127
किसानों व प्रोजेक्ट मैनेजर की बैठक में किसानों ने कहा— जब तक रोड नहीं तब तक टोल नहीं
किसानों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को सौंपा मांग पत्र
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील के सभागार में मंगलवार को पूर्वांचल किसान संगठन के किसानों व राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट मैनेजर के बीच बैठक हुई जहां किसानों ने 3 माह के अन्दर अधूरे सड़क पर टोल वसूली को बन्द न करने पर बड़े आन्दोलन की चेतावनी देते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कटियार को पत्रक सौंपा।
गौरतलब हो कि वाराणसी—आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के दानगंज के पास अवैध टोल वसूली के विरोध में रविवार को धरना हुआ था जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर ने समस्याओं को सुलझाने हेतु किसानों के साथ मंगलवार को बैठक करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को बैठक के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब सड़क अधूरा है तो कैसा टोल। किसान नेताओं ने टोल बन्द करने एवं किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक टोल बन्द नहीं होते है तब तक चोलापुर डोभी एवं केराकत के कामर्शियल एवं प्राइवेट वाहनों को टोल फ्री किया जाय। साथ ही केराकत—खुज्झी मार्ग पर टाईनाला पुलिया का अविलम्ब निर्माण एवं वहां पर दुर्घटना से हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने सभी मांगों पर आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, किसान नेता अजीत सिंह, गोपाल शर्मा, कुणाल सिंह, राम भरत गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, रोहित सिंह, समर बहादुर, राज बहादुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।