HomeJaunpurएटीएस विद्यालय के छात्रा की मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य सहित अध्यापिकाओं पर...

एटीएस विद्यालय के छात्रा की मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य सहित अध्यापिकाओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज

एटीएस विद्यालय के छात्रा की मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य सहित अध्यापिकाओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति विद्यालय) की छात्रा के आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापिकाओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।
ज्ञात हो कि उक्त विद्यालय में अप्रैल माह में रूबी निषाद पुत्री स्व. दिनेश निषाद का कक्षा नौ में उसके मामा गोविंद निषाद ने एडमिशन करवाया था। मई में विद्यालय की छुट्टी हो गयी। 2 जुलाई को छुट्टी बीतने के बाद रूबी अपने मामा गोविंद निषाद पुत्र प्यारे लाल निषाद निवासी बिशुनपुर मझवारा के साथ विद्यालय आयी। गोविंद भांजी को छोड़कर घर चला गया। उसके कुछ देर बाद रूबी ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह के अलावा एसपी सिटी बृजेश कुमार सहित अन्य पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फांसी बताया था। घटना के काफी दिन बाद मृतका के मामा गोविंद निषाद ने हाईकोर्ट में जाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापिकाओं के मिलीभगत से रूबी के हत्या का आरोप लगाया। कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद सोमवार की देर शाम गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य व अध्यापिकाओं पर धारा 103 (1) तथा 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read