जौनपुर के इमरान सम्भलशाही बनाये गये आप के प्रदेश प्रवक्ता
जौनपुर के इमरान सम्भलशाही बनाये गये आप के प्रदेश प्रवक्ता
जौनपुर। अन्ना आन्दोलन से तप कर निकले लगभग एक दशक से आम आदमी पार्टी में सक्रिय जौनपुर के मूल निवासी इमरान सम्भलशाही को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति पर उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है।
इमरान सम्भलशाही इलाहाबाद में रहकर पार्टी द्वारा प्रदत्त मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता, माइनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष व सांस्कृतिक विंग के प्रदेश प्रवक्ता के रूप जिम्मेदारी सम्भाल चुके हैं। मालूम हो कि इमरान जी पूरा सम्भलशाह तहसील शाहगंज के मूल निवासी हैं।
प्रदेश प्रवक्ता बनने पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, बौद्ध प्रान्त के प्रभारी प्रवक्ता अनुराग मिश्रा, पंचायत अध्यक्ष विनय पटेल, प्रान्त कोषाध्यक्ष प्रवीण यादव, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, मोहम्मद गालिब, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हिंचे नारायण तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी समेत तमाम लोगों ने बधाई दिया।