बेटियों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान: वन्दना
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को बेटियों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक वंदना शुक्ला ने कहा कि भारत के हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिससे भारत का नाम रौशन हुआ है। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलवाते हुए कहा कि हम महिलाओं को भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए जागरूक करेंगे। महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक प्रिया जायसवाल ने भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए यह बताया कि भ्रूण हत्या एक गंभीर अपराध है। प्रिया जायसवाल ने कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और विधवा पेंशन के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में संजू, गीता, पूनम आदि महिलायें उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।